हाटा। कोतवाली थाना क्षेत्र के देवरिया मोड़ पर शुक्रवार की शाम सड़क किनारे एक व्यक्ति गिरा हुआ था। मौजूद लोगों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से उसे सीएचसी हाटा पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना स्थल पर काफी खोजबीन के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद