खड्डा (कुशीनगर)। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खंड पर खड्डा थाना क्षेत्र में गुरली रेल पुल के पास सोमवार सुबह शव मिला। उसकी पहचान रामपुर गोनहा के जंगल टोला निवासी लक्ष्मण (28) के रूप में हुई। ट्रेन से गिरकर मौत की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि लक्ष्मण रविवार की शाम सिसवा बाजार गए थे, लेकिन वापस नहीं आए। वह अपने पीछे पत्नी और चार बच्चों को छोड़ गए हैं। प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। संवाद