तमकुहीराज। स्थानीय थाना क्षेत्र के माधोपुर बुजुर्ग (तकिया टोला) स्थित चखनी ताल, माधोपुर ड्रेन में बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे पानी में एक अज्ञात का व्यक्ति का शव चारवाहों ने देखा। सूचना पर तमकुहीराज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ राकेश प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस जानकारी लेकर शव के पहचान की प्रयास में जुट गई है। लोगों के मुताबिक शरीर पर चोट के निशान हैं। सीओ तमकुहीराज ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।