फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुबई से शव घर पहुंचते ही मची चीख-पुकार

Fri, 25 Aug 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मृतक मुंजेश कुमार सिंह।फाइल फोटो
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पडरौना। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव महुई निवासी एक युवक दुबई में 11 अगस्त को कार्य करते समय गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। साथ कार्य करने वाले साथी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान 15 अगस्त की देर रात मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के गांव महुई निवासी मुंजेश कुमार सिंह (35) की दुबई में 15 अगस्त को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतक मुंजेश कुमार सिंह दुबई के एक्सल इंजीनियरिंग एंड कांट्रैक्टिंग एलएलसी कंपनी में कारपेंटर का कार्य करते थे। कार्य करते समय काफी ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार बजे उनका शव घर पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। मुंजेश के दो लड़के हैं। निरंजन सिंह (7) और सूर्यांश कुमार (3)। पति का शव देखकर पत्नी संध्या देवी, मां रमीता देवी और पिता चंद्रशेखर सिंह का रो-रो कर बुरा हाल था। कुछ देर बाद परिवार के लोगों ने कप्तानगंज के राम-जानकी घाट पर उनके शव का अंतिम संस्कार दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें