फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बुद्ध पीजी कॉलेज पहुंची डीडीयू की टीम, जांचीं सुविधाएं

Wed, 23 Apr 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज में मंगलवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की तरफ से गठित पांच सदस्यीय निरीक्षण मंडल की टीम पहुंची। कालेज में निरीक्षण मंडल ने शैक्षिक सत्र 2025-26 में कला संकाय में स्नातक स्तर पर पालि भाषा और विज्ञान संकाय में परास्नातक स्तर पर वनस्पति विज्ञान की अस्थाई संबद्धता को लेकर यह दौरा किया। निरीक्षण मंडल में वनस्पति विज्ञान विभाग की प्रो. पूजा सिंह, डीएवी पीजी कॉलेज गोरखपुर के प्राचार्य प्रो.शैल पांडेय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के पालि विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. लालजी शरावक, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी पालि के प्रो.रमेश प्रसाद और राजकीय डिग्री कालेज इंदूपुर के प्राचार्य डा.उदयभान शामिल थे। निरीक्षण मंडल ने कालेज में भवन, कक्षाओं, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, प्राचार्य कक्ष, कार्यालय, मीटिंग कक्ष, चहारदीवारी व गेट के अलावा विश्वविद्यालय की तरफ से जारी अन्य बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल की। टीम अपनी निरीक्षण की रिपोर्ट विश्वविद्यालय को सौंपेगी। तत्पश्चात पाली स्नातक और वनस्पति विज्ञान में परास्नातक के लिए अस्थाई संबद्धता मिलेगी। नोडल डा. सत्येंद्र कुमार गौतम ने बताया कि निरीक्षक मंडल की स्थलीय निरीक्षण में सब कुछ ठीक मिला है। सभी संतुष्ट दिखे। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. विनोद मोहन मिश्र, डा. अनुज कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें