नेबुआ नौरंगिया। क्षेत्र के सेखुई चौराहा पर शुक्रवार को टेंपो से टकराने से एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। गनीमत रहा कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। महराजगंज जिले के घुघली निवासी लखन अपने साथी इंद्रजीत के साथ डीसीएम लेकर नौरंगिया की तरफ से घुघली जा रहे थे। अभी सेखुई चौराहा के पास पहुंचे ही थे कि सड़क पर खड़ी एक टेंपो को बचाने की चक्कर में डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गया। डीसीएम पलटते देख चालक और उसके साथ कूद कर भाग गए। गनीमत रहा कि इस हादसे में कोई हताहत नही हुआ।