जौरा बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के मधुरिया चौहान पट्टी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की देर रात डीसीएम चालक ने सामने जा रहे ट्रक में टक्कर मार दिया। इससे वह घायल हो गया। एक डीसीएम गोरखपुर से पार्सल लेकर शुक्रवार की रात बिहार की तरफ जा रहा था। मधुरिया चौहान पट्टी के पास पहुंचने पर चालक अखिलेश कुमार को नींद आने लगी, चालक ने ट्रक में ठोकर मार दिया।