फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रवासी फाउंडेशन की मदद से बिटिया के हाथ हुए पीले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कलवारीपट्टी गांव में आगलगी से घर का सारा सामान जल राख हो गया। इसमें शादी के लिए खरीदा गया सामान भी जल गया। जिसके चलते बेटी की शादी को लेकर संकट खड़ा हो गया था। प्रवासी फाउंडेशन और समाजसेवियों ने बिटिया की शादी में गृहस्थी का सामना देकर सहयोग किया।
थाना क्षेत्र के कलवारी पट्टी गांव निवासी रमाकांत गौड़ की पुत्री सोनी की शादी बृहस्पतिवार को महराजगंज जिले के घुघुली खास निवासी कृपाल पुत्र तुफानी से होनी तय थी। रमाकांत ने बेटी की शादी में जेवरात, बर्तन, कीमती साड़ियां व फर्नीचर और बरातियों के सत्कार और भोजन के लिए सामान खरीद कर घर में रख दिया था। बीते तीन अप्रैल को आग की चपेट में आ जाने से घर का सारा सामान जल राख हो गया। बिटिया की शादी की चिंता को लेकर रमाकांत काफी परेशान हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान क्षेत्र के समाजसेवी आपसी सहयोग से धन एकत्रित कर शादी में सहयोग करने में जुटे थे। सोशल मीडिया के माध्यम से प्रवासी फाउंडेशन को इस घटना की जानकारी हुई। बुधवार की शाम को समूह के सदस्यों के साथ अध्यक्ष अविनाश कुमार रमाकांत के घर पहुंचकर बेड ,श्रृंगारदानी, अलमारी, मेज, पंखा और गृहस्थी का सामान उपहार स्वरूप दिये। जिसे पाकर पीड़ित परिवार के आंखों में आंसू छलक पड़े। शादी में ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष महेन्द्र पाण्डेय के द्वारा भी सहयोग किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें