फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मां-बाप की डांट से नाराज युवती ने लगाया फंदा

Sun, 23 Jul 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मां के साथ घर पर अकेली थी युवती, घरवालों में मची चीख-पुकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के धरनीपट्टी गांव की युवती ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शाम को खेत से घर लौटने पर परिजनों को जानकारी हुई। इसकी वजह माता-पिता की डांट से नाराजगी बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
धरनीपट्टी गांव निवासी सुदामा शनिवार को खेत में पानी चलाने गया था। उनकी पत्नी सूखा देवी और 18 वर्षीय बेटी रीमा घर पर थीं। शाम को रीमा ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके कमरे में मां पहुंची तो शव छत के कुंडे से लटकता देख चीखने लगी। आवाज सुनकर गांव वाले पहुंच गए। कुछ देर बाद सुदामा भी आ गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर अजय पटेल ने बताया कि घर वालों की डांट से नाराज होकर युवती जान दी है। दरवाजे पर पहुंचे गांव वालों में आत्महत्या को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन





दुर्घटना में छात्र समेत दो घायल
मंसाछापर। धर्मराज पांडेय इंटरमीडिएट काॅलेज की छुट्टी होने पर शनिवार को दोपहर में नहर के रास्ते छात्र घर जा रहे थे। माधोपुर की तरफ से तेज गति में आ रहे बाइक सवार ने छात्र हिमांशु को टक्कर मार दी। बाइक सवार और छात्र दोनों घायल हो गए। काॅलेज के प्रबंधक बुंदल पांडेय ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें