फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू बनी सास की मौत का कारण: बेटे को पिटता देख बचाने पहुंची थी मां, बहू ने दे दिया धक्का-ससुर को भी पीटा

Sat, 30 May 2026 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

बृहस्पतिवार शाम को भी भी वह नशे में घर आया था। रात करीब 10.30 बजे उसने अपने बड़े बेटे से ससुराल गए छोटे बेटे के पास फोन करने को कहा। देर रात होने की बात कहकर बेटे ने सुबह बात कराने को कहा तो विनोद नाराज हो गया और अपशब्द कहने लगा। इस पर विनोद की पत्नी, बेटा और बहू भी गुस्से में आकर उसे लाठी-डंडे से पीटने लगे।
विज्ञापन
अदालती देवी (फाइल फोटो) - फोटो : Archive
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराब के नशे में गाली गलौज करने और ससुराल गए छोटे बेटे के पास बृहस्पतिवार देर रात फोन मिलाने की जिद को लेकर विवाद में पत्नी ने बेटे-बहू के साथ मिलकर पति की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। वारदात क्षेत्र के खभराभार के करनहा टोला की है। बेटे को पिटता देख बीच बचाव करने पहुंचे मां-बाप को भी चोटें लग गईं।

विज्ञापन


आरोप है कि बहू के धक्का देने से बुजुर्ग महिला सिर के बल गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। ससुर की हालत भी गंभीर है। उनका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि करनहवा टोला निवासी पेशे से मजदूर विनोद साहनी शराब का आदी है।

शाम को अक्सर नशे में घर आता है और किसी न किसी बात पर विवाद और गाली गलौज करता है। बृहस्पतिवार शाम को भी भी वह नशे में घर आया था। रात करीब 10.30 बजे उसने अपने बड़े बेटे से ससुराल गए छोटे बेटे के पास फोन करने को कहा।
विज्ञापन


देर रात होने की बात कहकर बेटे ने सुबह बात कराने को कहा तो विनोद नाराज हो गया और अपशब्द कहने लगा। इस पर विनोद की पत्नी, बेटा और बहू भी गुस्से में आकर उसे लाठी-डंडे से पीटने लगे। शोर सुनकर घर में सो रहीं विनोद की 75 वर्षीय मां अदालती देवी और 80 वर्षीय पिता मेवा साहनी बीच-बचाव करने पहुंचे।

इसमें उन दोनों को भी चोट लग गई। आरोप है कि विनोद की पत्नी के धक्का देने से अदालती देवी सिर के बल जमीन पर गिर गईं, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई लेकिन तब तक विनोद की पत्नी और बेटा भाग गए थे।

पुलिस ने विनोद, अदालती और मेवा साहनी को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने अदालती देवी को मृत घोषित कर दिया। मेवा साहनी की हालत गंभीर देख उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। विनोद को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

उधर, शुक्रवार देर शाम अदालत देवी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया पर मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने के कारण विसरा सुरक्षित रख लिया गया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद में हुई मारपीट में बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। घटना के बाद बहू,नाती घर से भाग गए हैं। विनोद ने पत्नी, बेटे और बहू के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें