फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बेटी स्कूल नहीं गई तो मां ने खा लिया जहर

Fri, 21 Jul 2023 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के शाहपुर उचकीपट्टी का मामला, तीन लोगों को जहर खाने के बाद जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
विज्ञापन

छोटी बहन से नाराज बड़ी बहन ने उठाया आत्मघाती कदम, पत्नी रूठकर मायके गई तो पति ने खाया जहर
संवाद न्यूज एजेंसी

पडरौना। बृहस्पतिवार को जहर खाने वाले तीन लोग जिला अस्पताल पहुंचे थे। इनमें एक महिला ने बेटी के स्कूल न जाने से तंग आकर जहर खा लिया। एक व्यक्ति के कोई रोजगार न करने पर पत्नी रूठकर मायके चली गई और उससे बाहर जाकर कमाने की जिद पर अड़ गई तो पति ने सल्फास खा लिया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था। खाना बनाने काे लेकर छोटी से हुआ झगड़ा तो बड़ी बहन ने जहर खा लिया। इन तीनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। 15 जून से 20 जुलाई तक 136 लोग जहर खाने के बाद जिला अस्पताल आ चुके हैं।
जिद में आकर उठाए गए आत्मघाती कदम पर पछतावा इनके चेहरे पर साफ झलक रहा था। इस घटना से चिंतित घरवालों को अपनों से ऐसी कभी उम्मीद नहीं थी। सेहत में सुधार होने के बाद बेड पर भर्ती तीनों अपनों से आंख नहीं मिला पा रहे थे। चेहरे को दुपट्टा और रुमाल से ढककर बोल रहे थे कि बहुत भारी गलती हो गई। दोपहर बाद तीनों को डॉक्टर ने डिस्चार्ज कर दिया।
विज्ञापन

15 जून से 20 जुलाई तक जहर खाने के बाद हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लाने के 136 मामले आ चुके हैं। सर्वाधिक लोगों ने आपसी कलह में ही जहर खाया। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक बताई जा रही है।

घटना-एक



विशुनपुरा थाना क्षेत्र के शाहपुर उचकीपट्टी निवासी हरिकेश की पत्नी रजली देवी ने सुबह आठ बजे घर में रखी चूहा मारने की दवा निगल लिया। पति हरिकेश ने बताया कि चार बच्चों में बेटी स्कूल जाती है, बाकी छोटे हैं। स्कूल खुल गया है, लेकिन बेटी स्कूल जाने में टाल-मटोल करती है। बृहस्पतिवार को झल्लाकर चूहा मारने वाला दवा खा ली। उस समय मैं घर पर नहीं था। शोर सुनकर पहुंचा तो अस्पताल लाकर भर्ती कराया। अब समझाने पर सिर्फ रो रही है।
घटना-दो
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के इब्राहिमपट्टी गांव के निवासी शैलेश की शादी रामकोला की ममता से हुई है। ममता अपने मायके चली गई है और ससुराल नहीं आ रही है। शर्त है कि उसका पति किसी शहर में जाकर काम करे, तब वह ससुराल आएगी। शैलेश ने मंगलवार की रात को अपनी पत्नी को फोन किया और बोला कि अगर तुम नहीं आती हो तो मैं जान दे दूंगा। यह सुनने के बाद पत्नी ने फोन काट दिया। नाराज पति ने सस्फास की गोली खा ली और अचेत हो गया। घरवाले रात को जिला अस्पताल में भर्ती कराए, उसकी हालत में इलाज के बाद सुधार है।
विज्ञापन


घटना-3
जटहां बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा निवासी रमेश का परिवार बृहस्पतिवार को खेत में काम करने गया था। घर पर उसकी दोनों बेटियां थीं। काजल को स्कूल जाना था। बस आने का समय हो गया, लेकिन भोजन नहीं बना था। इसी बात को लेकर दोनों बहनों के बीच विवाद हो गया। बड़ी बहन काजल को यह इतना नागवार लगा कि सुबह नौ बजे उसने घर में सब्जी पर छिड़काव के लिए रखी जहरीली दवा पी ली। छोटी बहन के शोर मचाने पर आसपास के लोग आए और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें