फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क के किनारे झाड़ियों से दुर्घटना की आशंका

Sun, 08 Sep 2024 04:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना-जटहां मार्ग से निकले खिरकिया-बिंदवलिया मार्ग की दोनों पटरियों की साफ-सफाई नहीं होने से बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग गई हैं। इस रास्ते आवागमन करने वाले लोगों में हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है।
विज्ञापन

पडरौना-जटहा मार्ग से निकली सड़क खिरकिया-बिंदवलिया मार्ग सिंगापट्टी, गंभीरिया, सोहरौना, सोनवाल, धौरहरा, मनिकौरा, पचफोड़ा, खिरकिया आदि गांवों से होते पडरौना-बलकुड़िया मार्ग को जोड़ती है। इस मार्ग पर सड़क की दोनों पटरियों पर बिंदवलिया गांव के सामने झाड़-झंखाड़ उग आए हैं। इससे लोगों को दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को होती है। बिंदवलिया गांव के प्रधान जमशेद अख्तर ने बताया कि इस सड़क पर कई जगह मोड़ हैं। दोनों पटरियों पर झाड़ियां उगने से सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते हैं। इससे हर दिन छोटी-मोटी दुर्घटना होती रहती है। बिंदवलिया के पूर्व प्रधान मनोज कुमार गौड़, सुरेंद्र, महेंद्र आदि ने इन झाड़ियों को कटवाने की मांग की है।


बीडीओ विशुनपुरा सुशील कुमार सिंह ने बताया कि इसके बारे में जानकारी है। इन झाड़ियों को कटवाने के लिए संबंधित को निर्देश दिए गए हैं। एक सप्ताह के भीतर सड़क की पटरियों को साफ करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें