फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: धूमधाम से मनाया गया दलाईलामा का जन्मदिन

Fri, 07 Jul 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
तिब्बती मंदिर में केक काटकर दलाई लामा का जन्मदिन मनाते पूर्व विधायक रजनीकांत मणि व अन्य।संवाद
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कसया। कुशीनगर स्थित तिब्बती मंदिर परिसर में भारत तिब्बत संवाद मंच की तरफ से बौद्ध धर्म के 14वें धर्मगुरु व नोबेल शांति पुरस्कार विजेता दलाईलामा का जन्मदिन मनाया गया। इसमें बौद्ध धर्म से जुड़े लोगों ने केक काटकर दलाई लामा की लंबी उम्र की कामना की।
पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि भारत-तिब्बत के संबंध प्राचीन काल से है। तिब्बत मित्र देश है। भारत के सहयोग से तिब्बत मजबूत स्थिति में है। चीन इस फिराक में है कि तिब्बत कमजोर हो, लेकिन इतना भरोसा है कि दलाईलामा रहें या न रहें। चीन कुछ बिगाड़ नहीं सकता। उन्होंने चीनी वस्तुओं के बहिष्कार का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को वीरेंद्र तिवारी, डॉ. अनिल कुमार सिन्हा, राकेश जायसवाल, दिवाकर मणि त्रिपाठी, कालिंदी त्रिपाठी, डॉ. सीमा गुप्ता आदि ने संबोधित कर केक काटा और दलाईलामा की लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन सुरेश गुप्ता ने किया। अंत में मंच के संयोजक डॉ. शुभलाल ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान शंभूशरण श्रीवास्तव, पीएन सिंह, केशव सिंह, सत्य प्रकाश शर्मा, अशोक चौरसिया, जनार्दन, राजू मद्धेशिया, डॉ. राजकुमार त्यागी, डॉ. नागेंद्र सिंह, मुखलाल, अमिय गुप्ता, पप्पू अंसारी आदि मौजूद रहे।
इसी तरह मैत्रेय ट्रस्ट कार्यालय में बौद्ध धर्मगुरु का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान कुशीनगर इंचार्ज चंद्र प्रकाश शर्मा, हिमांशु पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें