उजारनाथ। तुर्कपट्टी-पटहेरवा मार्ग पर भेलया चौराहे के पास सोमवार की रात करीब नौ बजे घोठे से घर आ रहे साइकिल सवार भेलया निवासी सुधई कुशवाहा (50) ई-रिक्शा की चपेट में आकर घायल हो गए। परिजन उन्हें सीएचसी फाजिलनगर ले गए। डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर में उनका इलाज चल रहा है। संवाद