कप्तानगंज। क्षेत्र के पचार चौराहे के पास बुधवार देर शाम हादसे में 50 वर्षीय किसान बेचू भारती की मौत हो गई। साइकिल से पेट्रोल पंप पर डीजल लेने जाते समय किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बेचू भारती चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी शादी नहीं हुई थी और वह अपने भाइयों सोहन, मधुबन तथा अर्जुन के साथ रहते थे। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद