फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट से साइकिल सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की चपेट से साइकिल सवार युवक की मौत
विज्ञापन

प्रेमवलिया गांव के पास हाईवे पार कर रहे थे राजेश
कसया(कुशीनगर)। राष्ट्रीय राजमार्ग-28 स्थित प्रेमवलिया गांव के पास सोमवार दोपहर बाद ट्रक की चपेट में आने से एक साइकिल सवार युवक की मौत हो गई।
नगर पालिका कुशीनगर के वार्ड नंबर-दो मां कोटेश्वरीनगर (प्रेमवलिया) निवासी 35 वर्षीय राजेश साइकिल से घर जा रहे थे। प्रेमवलिया गांव के पास हाईवे पार कर रहे थे। उसी दौरान फाजिलनगर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक लग्जरी वाहन ने चपेट में ले लिया। राजेश सड़क पर गिर पड़े, तभी वहां से गुजर रहे एक ट्रक की चपेट में आकर राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद लग्जरी वाहन को लेकर चालक भाग गया। ट्रक खड़ाकर उसका चालक भी भाग निकला। आसपास के लोगों ने घायल राजेश को सीएचसी कसया भिजवाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। कसया थाने के एसओ अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि राजेश के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें