फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कैटर पिलर की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

Mon, 20 May 2024 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के अकबरपुर-बड़वा छपरा के बीच पडरौना-बलकुड़िया मार्ग पर रविवार की सुबह कैटर पिलर (सड़क पर गिट्टी पसारने वाली मशीन) की चपेट में आने से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। लोग उन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बलकुडिया गांव के 47 वर्षीय अंगद यादव जिला मुख्यालय स्थित गीता इंटरनेशनल स्कूल में परिचारक के पद पर कार्यरत थे। रविवार को विद्यालय जा रहे थे। अकबरपुर के बड़वाछापर टोला के पास पडरौना-बलकुड़िया मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान कैटर पिलर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद सड़क पर कार्य कर रहे मजदूर मशीन लेकर भाग गए। नेबुआ नौरंगिया पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से ही घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस मामले में फिलहाल पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
0
जुलाई में है बेटी की शादी

मृतक अंगद की बेटी रेखा की शादी जुलाई में तय है। घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं। उनके तीनों बेटे बाहर रहते हैं। घर के मुखिया की मौत के बाद उनकी पत्नी विद्यावती रोते- रोते अचेत हो जा रही हैं। उनका कहना है कि अब बेटी की शादी कैसे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें