फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चार पहिया वाहन से कुचलकर साइकिल सवार की मौत

Sun, 07 Apr 2024 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग पर शुक्रवार की देर रात जगदीशपुर परिषदीय स्कूल के पास साइकिल सवार को किसी वाहन ने कुचल दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव सेंदुरिया विशुनपुर निवासी रामधनी यादव (49) शुक्रवार की रात करीब 11 बजे जगदीशपुर बरडीहा चौराहे की तरफ से साइकिल से घर जा रहे थे। अभी वह जगदीशपुर परिषदीय स्कूल के पास पहुंचे थे कि चार पहिया वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। लोग अस्पताल भेजने के लिए एंबुलेंस बुला रहे थे कि उनकी मौत हो गई। सूचना पर अहिरौली बाजार की पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामधनी यादव की पत्नी नीलम देवी ने बताया कि उनके बच्चे नहीं हैं। खर्च चलाने के लिए रामधनी यादव पशुओं का व्यापार करते थे। शुक्रवार को भी वह मवेशी खरीदने के लिए घर से निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें