फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बैंक खाते से साईबर अपराधियों ने उड़ाए करीब तीन लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। पकड़ीयार पूरब पट्टी गांव निवासी एक व्यक्ति ने सेवरही साइबर सेल को तहरीर दी है। उन्होंने बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने पांच बार में 2 लाख 98 हजार 856 रुपये निकालने की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पकड़ीयार पूरब पट्टी निवासी विवेक कुमार राय तहरीर में बताया कि बनरहा स्थित पीएनबी की शाखा में खाता है। बीते 15 दिसंबर को उनके खाते से पांच बार में 2,98,856 रुपये साइबर अपराधियों ने उड़ा लिए। इसकी सूचना उन्हें मोबाइल मैसेज से मिली। उन्होंने इसकी शिकायत टोल फ्री- 1930 सहित जिला साइबर व सेवरही साइबर सेल को की। इस संबंध में सेवरही के एसएचओ धीरेंद्र कुमार राय का कहना है कि इस प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें