अहिरौली बाजार। थाना परिसर में शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें लोगों को साइबर अपराध से बचाव के टिप्स बताए गए। साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पन्त ने कहा कि साइबर अपराध से बचने के लिए इंटरनेट बैंकिंग और कार्ड, एटीएम कार्ड, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई, और डिजिटल वॉलेट से जुड़ी जानकारी किसी भी व्यक्ति को ना दें। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे, एसआई नंदलाल यादव आदि मौजूद रहे।