पडरौना। सेवरही थाना क्षेत्र के धर्मपुर पर्वत निवासिनी संगीता देवी पत्नी राजकुमार ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि 16 जुलाई को नगर पंचायत दुदही में एसबीआई ग्राहक सेवा केन्द्र पर दिन के 11 बजे के आसपास पासबुक प्रिंट कराने गई थी। संचालक प्रिन्टर ख़राब होने की बात कह कर 80 हजार रुपये की मांग करने लगा। मना किया तो हमारे साथ आए हमारे भतीजे को हाकी से मारने पीटने लगे। इसके बाद अपना पिस्टल निकाल कर तान दिए। भतीजे का मोबाइल तोड़ दिए। इसकी सूचना थाना विशुनपुरा पुलिस को दी तो सुलह समझौता का दबाव बनाने लगे।