फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुकानदार का मोबाइल लेकर ग्राहक फरार

Mon, 23 Jun 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र दुदही कस्बा के गिदहवा चौक के एक दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने दुकान पर नाश्ता करने आए एक ग्राहक पर उनका मोबाइल लेकर फरार होने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। गिदहवा चौक के दुकानदार बाबूलाल ने बताया कि वे मिठाई की दुकान चलाते हैं। रविवार की शाम करीब पांच एक व्यक्ति उनके दुकान पर नाश्ता करने आया। उसने मिठाई का मूल्य पूछा। इसके बाद किसी से बात करने के बहाने उनका मोबाइल ले लिया। इस दौरान वे अन्य ग्राहकों को समान देने लगे। इसी बीच मौका पाकर ग्राहक मोबाइल लेकर फरार हो गया। इस संंबंध में थानाध्यक्ष अनिल सिंह यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें