फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कलश यात्रा के साथ शुरू हुई शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा और रूद्र महायज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कसया। कोल्हुआ गांव के नवनिर्मित शिवमंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ एवं शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ शुरू हुआ। इस मौके पर आयोजकों की तरफ से क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई।
सुबह नौ बजे आयोजक समिति से जुड़े लोग मंदिर परिसर में एकत्र हुए और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली। यज्ञ समिति के संरक्षक जिला पंचायत सदस्य अलाउद्दीन अंसारी, अध्यक्ष रामाशीष वर्मा व जिलाध्यक्ष प्रधान संघ अकबर अंसारी ने कलश यात्रा को रवाना किया।
विज्ञापन

कलश यात्रा भुवदेवपुर, घोडहवा, बजरंगपुर, गोगापट्टी, नौकाटोला, सपहा चौराहा, प्रेमनगर चौराहा, निगापट्टी होते हुए दीनापट्टी पहुंची, जहां बाड़ी नदी किनारे स्थित छठ घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरकर यज्ञ मंडप पहुंची। जहां विधिविधान से पूजन कर यज्ञ मंडप में कलश की स्थापना हुई।
विज्ञापन

इसके बाद शिवलिंग स्थापना एवं नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ शुरू हुआ। शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष रामाशीष वर्मा ने बताया कि यज्ञ के दौरान दिन में प्रवचन और रात आठ बजे से 12 बजे तक रामलीला का मंचन होगा।
इस दौरान जयश्री वर्मा, रामाशीष प्रसाद, रामाश्रय वर्मा, सीताराम पांडेय, जयप्रकाश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें