फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नवरात्रि पर पड़ी महंगाई की मार

Tue, 21 Mar 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। नगर की सब्जी मंडी में स्थानीय खेतों में पैदा हुई सब्जियों की भरमार हो गई है। लगन और त्योहार बीतने के बाद सब्जियों के भाव घट गए हैं। तो नवरात्रि में फलों के भाव चढ़ गए हैं। सब्जियों के दाम में 10 रुपये की कमी हुई है, जबकि फलों के दामों में प्रति किलो 10 से 20 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
लगन और त्योहारी सीजन बीतने के बाद सब्जी की मांग कम हो गई है। मंडी में स्थानीय किसानों की सब्जी भी पहुंच रही है। ऐसे में बाजार में सब्जी की भरमार होने से इसके फुटकर दाम घट गए हैं। मंगलवार को गुदरी बाजार स्थित सब्जी मंडी में सिधुआ से आए बैंगन की कीमत 10 से 15 रुपये किलो, कुरमौल से आई लौकी की कीमत 20 रुपये प्रति किलो थी। यहां बाजार में गोभी 20 रुपये प्रति किलो तो पत्ता गोभी 10 रुपये प्रति किलो बिकती मिली।
विज्ञापन

स्थानीय किसानों के खेतों से आई भिंडी 40 रुपये प्रति किलो तो मिर्च 40 रुपये प्रति किलो दर से बेची जा रही थी। दुकानदारों ने बताया कि सभी सब्जियों के भाव में 10 से लेकर 20 रुपये प्रति किलो तक गिरावट हुई है।

नवरात्रि की वजह से बढ़े फलों के दाम
नगर में नवरात्रि का असर फलों के दामों पर नजर आने लगा है। दुकानदारों का कहना है कि अभी फलों के दामों में 10 से 20 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। आगे चलकर दाम में और तेजी आएगी। मंगलवार को तिलक चौक पर अंगूर प्रति किलो 70 रुपये की दर से बिक रहा था। सेब की कीमत 120 रुपये से 150 रुपये प्रति किलो थी। सुभाष चौक पर संतरा 80 रुपये, पपीता 40 रुपये, केला 60 रुपये प्रति दर्जन, अनार 50 रुपये, खरबूजा 25 से 30 रुपये प्रति किलो तो तरबूज की कीमत 60 रुपये थी।
दुकानदारों ने बताया कि अंगूर पहले 60 रुपये था, जबकि सेब 90 से 100 रुपये बिका था। फल के दुकानदार ने बताया कि दो से तीन बाद फलों के दाम और तेजी आएगी। रमजान भी शुरू होने वाला है। ऐसे में फलों के दाम और भी बढ़ सकते हैं।

लगन के बाद सब्जी के दाम घट गए हैं। इनकी कीमतों में 10 से 20 रुपये तक गिरावट आई है। स्थानीय किसानों की सब्जी भी आ रही है। इसलिए दाम पर असर पड़ा है।
-रमजान, सब्जी विक्रेता

स्थानीय किसानों के खेतों से बैंगन, लौकी, गोभी, मटर, पालक, नेनुआ और भिंडी की आवक होने लगी है। इसलिए सब्जियों के दाम प्रभावित हुए हैं। दाम कम होने से लागत भी निकलना मुश्किल हो रहा है। आलू और प्याज की बिक्री में ग्राहक मोलभाव कर रहे हैं।
विज्ञापन

-राजन केसरी, सब्जी विक्रेता

दुदही सहित अन्य जगहों से टमाटर और अन्य सब्जी आने लगी है। टमाटर 25 से 30 रुपये किलो बिका था, अब 20 रुपये किलो कीमत हो गई है।
-श्याम, सब्जी विक्रेता

नवरात्रि के अलावा रमजान भी नजदीक है। इससे फलों के दाम बढ़ेंगे। वर्तमान में 10 रुपये से लेकर 20 रुपये तक थोक बाजार से ही बढ़ोतरी हो गई है। मंडी से ही जब फल महंगा आएगा तो वह महंगे दाम पर बिकेगा ही।
-सोनू राइन, फल विक्रेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें