लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के सीएसपी संचालक बुधवार को रामकोला-कप्तानगंज मार्ग स्थित लक्ष्मीगंज तिराहा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएसपी पर पहुंचे। वे लूट के शिकार सीएसपी संचालक से बातकर उनका मनोबल बढ़ाए और पुलिस प्रशासन से संचालकों की सुरक्षा की मांग की।
क्षेत्र के चंदरपुर गांव निवासी अनिल कुमार यादव लक्ष्मीगंज गेट के पास बैंक ऑफ बड़ौदा की सीएसपी चलाते हैं। मंगलवार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें असलहा दिखाकर 2.30 लाख रुपये लूट लिया था। बुधवार की सुबह वहां पहुंचे विजय सिंह, विनोद तिवारी, प्रदीप कुमार यादव, अजीत यादव, धीरज सिंह आदि सीएसपी संचालकों ने घटना की जानकारी ली और पीड़ित का मनोबल बढ़ाते हुए पुलिस प्रशासन से सीएसपी संचालकों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की।