फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रेल ई-टिकट के साथ सीएससी संचालक गिरफ्तार

Fri, 20 Sep 2024 06:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। साइबर सेल गोरखपुर की सूचना पर आरपीएफ कप्तानगंज और अपराध शाखा भटनी की संयुक्त टीम ने नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सौरहा खुर्द में छापा मारकर सीएससी संचालक को गिरफ्तार किया है। सीएससी संचालक के पास से 44 अवैध रेल ई-टिकट बरामद किए गए हैं। मामले में आरपीएफ ने संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन

आरपीएफ कप्तानगंज के एसआई गुलाब सरोज और अपराध शाखा भटनी के एसआई अरविंद कुमार के नेतृत्व में बुधवार की शाम नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सौरहा खुर्द के जमजम टूर एंड ट्रैवल्स के नाम से संचालित सहज जन सेवा केंद्र पर कार्रवाई की गई। वहां से टीम को अवैध 44 रेल ई-टिकट बरामद हुए, जिसकी कीमत 80 हजार 562 रुपये बताई गई है। मौके से टीम ने सीएससी संचालक सेराज अहमद निवासी सौरहा खुर्द को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आरपीएफ ने गिरफ्तार संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई अजय कुमार, दिनेश्वर राय, ओमवीर यादव, अवनीश कुमार, अरविंद कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें