तमकुहीरोड। सेवरही चीनी मिल का वर्ष 2025-2026 के पेराई सत्र का शुभारंभ मंगलवार से शुरू हो जायेगा। इसके लिए सभी गन्ना क्रय केंद्रों को सक्रिय किया जा चुका है और गन्ने की पर्चियां किसानों तक पहुंचनी शुरू हो गई है। पिछले साल चीनी मिल 131 दिन चल कर 71.70 लाख कुंतल गन्ने की पेराई कर बंद हुआ था। चीनी मिल के अधिकारियों के अनुसार गन्ने की पेराई सत्र शुरू करने को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है।