फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महात्मा बुद्ध की लेटी प्रतिमा के दर्शन को उमड़ी आगंतुकों की भीड़

Tue, 02 Jan 2024 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कुशीनगर मुख्य मंदिर परिसर में नववर्ष पर  जुटी लोगों की भीड़।
विज्ञापन
महात्मा बुद्ध की लेटी प्रतिमा के दर्शन को उमड़ी आगंतुकों की भीड़
विज्ञापन

पडरौना। नव वर्ष पर सुबह से लेकर शाम तक धूम रही। जगह-जगह युवा नए वर्ष की आनंद में डूबे नजर आए। कुशीनगर के अलावा रामकोला, कुलकुला देवी मंदिर, छितौनी और बिहार के मदनपुर जंगल मेें फिल्मी गीतों की धुन पर थिरकते दिखे। लोगों ने विभिन्न तरह के पकवानों का आनंद लिया।
पकवा इनार प्रतिनिधि के अनुसार, बुद्धनगरी में सुबह से देर शाम तक लोगों की चहल-पहल रही। गोरखपुर मंडल सहित बिहार से आए लोगों ने म्यांमार बुद्ध विहार स्तूप, मुख्य महापरिनिर्वाण मुख्य मंदिर, माथा कुंवर मंदिर और रामाभार स्तूप तक पैदल चलकर महात्मा बुद्ध के दर्शन-पूजन किए। मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन काफी सतर्क दिखा। मुख्य गेट से रामाभार स्तूप तक जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

सूर्योदय से ही मुख्य महापरिनिवार्ण मंदिर में महात्मा बुद्ध की प्रतिमा के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ लग गई थी, जो सूर्यास्त तक जारी रही। आगंतुकों ने म्यांमार बुद्ध विहार स्तूप, माथा कुंवर मंदिर और रामाभार स्तूप पर कतारबद्ध होकर दर्शन किए। इस दौरान प्रवेश वाले स्थलों पर लोगों की जांच भी की जा रही थी। मेले में आगंतुकों के लिए महात्मा बुद्ध की लेटी हुई प्रतिमा आकर्षण की केंद्र रही। सुबह से ही युवक-युवतियों एवं नवदंपतियों का आना शुरू हो गया था। महापरिनिर्वाण मंदिर से रामाभार स्तूप तक सेल्फी लेने का दौर भी चलता रहा।

दोपहर बाद मेले में भीड़ बढ़ती नजर आई। लेकिन कतारबद्ध कराकर मंदिरों में प्रवेश दिया गया। माथा कुंवर मंदिर से लेकर आगे तरह-तरह के फास्ट फूड, बेकरी, आइसक्रीम के अलावा खिलौनों की दुकानें लगाई गई थीं। मेले में संदिग्ध दिखाई देने वाले युवकों से पूछताछ भी की जा रही थी। बिड़ला धर्मशाला में कंट्रोल रूम बनाकर खोया-पाया केंद्र से लगातार मेले में हर गतिविधियों की सूचना दी जा रही थी। मेले की व्यवस्था और प्रबंध की जानकारी लेने डीएम उमेश मिश्र और एसपी धवल जायसवाल ने भी पहुंचकर जायजा लिया। मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया।

00

मेले की झलकियां

मेले में पहुंचे युवक युवतियों व महिलाओं ने फास्ट फूड का लुत्फ उठाया। इसके अलावा सेल्फी और फोटो खिंचवाते नजर आए। वहीं मेले में म्यांमार बुद्ध विहार परिसर और राम जानकी मंदिर परिसर में झूला, ब्रेक डांस, ड्रैगन ट्रेन, जंपिंग समेत अनेक आकर्षण का केंद्र बना रहा।

00

जगह-जगह पुलिस मुस्तैद

मुख्य प्रवेश द्वार पर ही जांच के लिए पुलिस तैनात रही। डॉग स्क्वॉड की टीम भी मेला परिक्षेत्र का भ्रमण कर संदिग्ध वस्तुओं की जांच करते हुए देखी गई। बिड़ला धर्मशाला में प्रशासनिक अफसरों की ओर से कंट्रोल रूम बनाया गया था। वहां एसडीएम योगेश्वर सिंह, सीओ कुंदन सिंह, तहसीलदार नरेंद्र राम, नायब तहसीलदार शैलेष सिंह, ईओ शैलेंद्र कुमार मिश्र, इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय, कुशीनगर चौकी इंचार्ज विवेक पांडेय आदि भ्रमण कर पल-पल की गतिविधियों पर नजर बनाए रखे थे। इन अफसरों ने महापरिनिर्वाण मंदिर, रामाभार स्तूप, मांथा कुंवर मंदिर समेत पूरे क्षेत्र की दौरा कर जायजा लिया।

00

साफ-सफाई व पेयजल का रहा प्रबंध

नगरपालिका प्रशासन कुशीनगर की ओर से पूरे मेला परिक्षेत्र में जगह-जगह पेयजल के टैंक की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा मेले में सफाई के लिए सफाई कर्मचारी तैनात किए गए थे। ईओ शैलेंद्र कुमार मिश्र, सभासद केशव सिंह, सभासद प्रभुनाथ सिंह, श्रवण तिवारी, संजय भारती, आशीष, उग्रसेन आदि सफाई व अन्य व्यवस्था की निगरानी कर रहे थे।

00

उद्घोषक की भूमिका मजीबुल्लाह राही व किरन ने निभाई

बिड़ला धर्मशाला में बने खोया-पाया केंद्र के संचालन की जिम्मेदारी मजीबुल्लाह राही व किरन सिंह ने निभाई। सुबह से लेकर शाम तक केंद्र पर किसी सामान अथवा व्यक्ति के खोने की जानकारी लेते रहे और उसकी जानकारी मेला क्षेत्र में लाउडस्पीकर के माध्यम से देते रहे। इससे लोगों को काफी सहूलियत मिली। इसमें बिरला धर्मशाला प्रबंधक वीरेंद्र कुमार तिवारी का भी सहयोग रहा।


00

भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी मेले का लिया जायजा
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय व चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने पहुंचकर जायजा लिया। वहीं आगंतुकों को बधाई देकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर जिला महामंत्री संतोष दत्त राय, नगर मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव, डाॅ. छेदी शर्मा, सभासद राजेश मद्धेशिया, सभासद प्रभुनाथ सिंह, प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय, इम्तियाज अहमद खान, सुभाष पांडेय, शैलेंद्र प्रताप सिंह, सचिन पाठक, अनुपम पाठक आदि मौजूद रहे।


00
चिकित्सक भी रहे मुस्तैद
मेले में स्वास्थ्य संबंधी जांच व प्राथमिक उपचार के लिए बिड़ला धर्मशाला में चिकित्सकों की टीम तैनात रही। टीम में डॉ. संजय सिंह, डाॅ. गौतम जी गौरव, डाॅ. नाजरीन फातिमा, डाॅ. पल्लवी, डाॅ. सावित्री सिंह, वीरेंद्र शर्मा, अमजद अली, संध्या देवी, मीरा देवी, विजय कृष्ण, राजकुमार, सतीश ओझा के अलावा आयुर्वेदिक चिकित्सालय कुशीनगर की टीम मौजूद रहीं।


00

विश्व दर्शन मंदिर परिसर में युवकों ने मनाया पिकनिक

रामकोला। सोमवार को युवक व युवतियां ने विश्व दर्शन मंदिर में पहले दर्शन किया तथा उसके बाद मंदिर की तरफ से प्रसाद वितरण किया गया। यहां गोपालगंज बिहार, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज से विश्व दर्शन मंदिर में सुबह से ही भीड़ लगी रही। युवक और युवतियों ने मंदिर में दर्शन करने के बाद प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर के व्यवस्थापक रंग नाथ बाबा ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे से निगरानी कर रहे थे।

00
कुलकुला देवी से मांगीं मन्नतें
रहसू बाजार। नववर्ष के अवसर पर मां कुलकुला देवी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगीं। कुड़वा दिलीपनगर स्टेट के घने जंगल में मां कुलकुला देवी के मंदिर है। मंदिर में पूजन कर युवकों ने तरह-तरह के पकवान बनाकर सेवन किया। यहां देवरिया सहित बिहार राज्य के गोपालगंज, सिवान आदि स्थानों के लोग आए थे।
विज्ञापन


00
पनियहवा नदी घाट पर मनाया नव वर्ष
छितौनी। बगहा पुल के समीप पनियहवा घाट पर सोमवार को नववर्ष का स्वागत उत्सवपूर्वक किया। यूपी व बिहार के सीमावर्ती जिलों के लोग नववर्ष का आनंद पनियहवा नारायणी नदी के तट पर उठाया। छितौनी-बगहा पुल के पास पनियहवा घाट व नदी के बीच में बने टापू को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मछली-भूजा की दुकानों पर काफी भीड़ रही। चेपुआ मछली की विशेष मांग रही। लोगों ने मछली-भूजा का स्वाद लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें