दुर्गा मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
नवरात्रि के चौथे मां कुष्मांडा की हुई पूजा
सुबह से लगा रहा श्रद्धालुओं का ताता
तमकुहीरोड। शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन बृहस्पतिवार को सेवरही क्षेत्र के दुर्गा मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तो ने मंदिरों और पंडालों में मां दुर्गा की चतुर्थ स्वरूप माता कुष्मांडा की पूजा अर्चना की। इश्रद्धालुओं ने दुर्गा चालीसा व दुर्गा सप्तति का पाठ किया।
मान्यता है कि माता कुष्मांडा आयु, यश, बल व आरोग्य की देवी हैं। इनकी पूजा अर्चना विशेष फलदायी होती है। मंदिरों में सुबह ही श्रद्धालु पहुंच गए थे। बेलवा माता मंदिर आजाद नगर, जलपा माता मंदिर कत्तौरा, छतुवनिया माता मंदिर अवदान टोला, डीह भवानी मंदिर दवनहा, मिल गेट भवानी मंदिर चीनी मिल गेट, पिंडी भवानी मंदिर जानकीनगर में जयकारे गूंजते रहे।
गुलेरिया माता मंदिर महाबीर नगर, काली माता मंदिर आंबेडकर नगर, सोना भवानी मंदिर ठकरहा, बसई देवी भवानी मंदिर जगदीशपुर, अष्ठभुजी माता मंदिर व्रह्मपुर, बैराट भवानी मंदिर राजपुर बगहा, रामजानकी मंदिर पुरानी पुलिस चौकी चौराहा सहित जवाहर नगर, स्वर्ण नगर, गांधी नगर, तुलसी नगर,शास्त्री नगर, सुबाष नगर, पटेल नगर, बभनौली, राजपुर खास, दुबौली, पिपराघाट, रानीगंज, जंगली पट्टी, सुमही संतपट्टी, पिरोजहा आदि गांवों के दुर्गा मंदिरों में भक्तों का ताता लगा रहा।
मंदिरों में पूजा पाठ के दौरान दुर्गा पूजन समिति के मायाशंकर निर्गुणायत,श्रीराम जायसवाल,रवि विश्वकर्मा, संजय सिंह,आदित्य वर्मा,केदार ब्यास,ध्रुव निषाद, हिमांशु वर्मा,शर्मा यादव, पप्पू सिंह सहित अनेक लोग विशेष रूप से सक्रिय रहे।