फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राष्ट्रीय मतदाता दिवस में उमड़ी भीड़, लोगों ने ली सेल्फी

Fri, 26 Jan 2024 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
गुब्बारा उड़ाते डीएम व अन्य जनपदीय अधिकारी।
विज्ञापन
पडरौना। बुद्धा पार्क में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन बृहस्पतिवार को हुआ। उम्मीद से अधिक जुटी भीड़ को संभालने में पुलिस का पसीना छूट गया। करीब 30 हजार से अधिक लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर अफसरों के अलावा युवा मतदाता फोटो खिंचवाते नजर आए। राष्ट्रीय मतदाता दिवस से जुड़ी रंगोली और लगाए गए प्रदर्शनी का अफसरों ने निरीक्षण किया। डीएम के अलावा 21 हजार लोगों ने हस्ताक्षर किया और डीएम ने मतदान के लिए लोगों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि किसान, व्यापारी, शिक्षक, चौकीदार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता देश के रीढ़ होते हैं। लोकतंत्र के मतदान महापर्व को मिलकर सफल बनाएंगे। हस्ताक्षर अभियान के तहत स्वयं प्रेरित होकर अपने आसपास के लोगों को भी मतदान के प्रति करें। ताकि आगामी चुनाव को सफल, निष्पक्ष, पारदर्शी बनाया जा सके। चुनाव की निष्पक्षता, पारदर्शिता प्रभावित करने वाले लोगों पर उचित कार्रवाई होगी। शपथ दिलाते हुए डीएम ने कहा कि देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे।एसपी धवल जायसवाल, सीडीओ गुंजन द्विवेदी और एडीएम वैभव मिश्र ने संबोधित कर मतदाता के लिए लोगों को जागरूक किया। विभिन्न कॉलेज की छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के बाद डीएम ने मतदाता जागरूकता एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान एएसपी रीतेश कुमार सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन, सदर तहसीलदार सुमित सिंह, डीसी मनरेगा राकेश कुमार,डीआईओएस रविंद्र कुमार, बीएसए राम जियावन, उप जिला मजिस्ट्रेट मोहम्मद जफर, कोषाधिकारी परशुराम ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें