पडरौना। गांधी जयंती के मौके पर दो अक्तूबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 8:45 बजे से पुरुष व महिला वर्ग की अलग-अलग क्राॅस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता होगी। इसमें पांच किलोमीटर पुरुष और तीन किलोमीटर महिला वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता होगी। यह जानकारी जिला क्रीडा अधिकारी रवि निषाद ने दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को खेल विभाग की तरफ से पुरस्कृत किया जाएगा। संवाद