बनकटा बाजार। क्षेत्र के बलियवा के पास सोमवार की सुबह जोकवा राजवाहा माइनर की नहर का बांध टूट गया। इससे करीब 50 किसानों का 15 एकड़ फसल नहर की पानी में डूब गई। ग्राम प्रधान संजय यादव, ध्रुव देव, बाबूलाल, राजेंद्र, राजू, अरुण लाल, अरविंद प्रसाद, परदेसी प्रसाद, सुरेश प्रसाद, मोतीलाल गुप्ता, भरत गुप्ता, ज्ञानी प्रसाद आदि किसानों ने कहा कि समय पर साफ-सफाई ठीक ढंग से नहीं हुई थी। इसके चलते नहर में पानी आने पर ओवरफ्लो हो जाता है। नहर का बांध टूटने से क्षेत्र के संजय यादव, अरविंद कुमार, अरुण लाल प्रसाद, मोतीलाल, ज्ञानी प्रसाद, भारत गुप्ता, सुरेश प्रसाद आदि समेत करीब 50 किसानों की फसल पानी में डूब गई है।