फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बरसात में पानी भरने से बर्बाद होती है फसल, नए ड्रेन के निर्माण की मांग

Wed, 13 Sep 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के सैकड़ों किसानों की करीब 1700 एकड़ फसल बरसात में पानी भरने से बर्बाद हो जाती है। वर्षों से दुश्वारियां झेल रहे किसानों का यह मामला जल शक्ति मंत्री तक पहुंच गया है। उन्होंने नए ड्रेन के निर्माण का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

दुबौली के ग्राम प्रधान गांव वालों के साथ मंगलवार को लखनऊ में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह से मिले। बताया कि प्रतिवर्ष 1700 एकड़ फसल जलमग्न होकर खराब हो जाती है। इसलिए नए ड्रेन का निर्माण कराना किसान हित में होगा। जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात का पानी इन क्षेत्रों में भर जाता है। दुबौली, बभनौली, अकबरपुर, नरचोचवा, पटेरा खुर्द, पटेरा बुजुर्ग समेत कई राजस्व गांव इसमें शामिल हैं। इन गांवों के किसानों का सर्वाधिक नुकसान होता है। ग्राम प्रधान का आरोप है कि जिले स्तर पर किसानों की समस्या को अधिकारी गंभीरता से नहीं लेेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें