फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शौच करने गए युवक को नहर में खींच ले गया मगरमच्छ, तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 03 Aug 2023 10:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

सुकरौली गांव निवासी 22 वर्षीय मनोज गांव से सटे मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की पटरी पर बुधवार को दिन में करीब दो बजे शौच करने गया था। युवक नहर के नजदीक पहुंचा तो झाड़ियों में छिपा मगरमच्छ युवक को पानी में खींच ले गया।
विज्ञापन
कुशीनगर समाचार - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले में शौच करने गए युवक को मगरमच्छ नहर में खींच ले गया। गांव वालों की मदद से पुलिस और वन विभाग की टीम युवक को ढूंढने में जुटी है। पानी का बहाव तेज होने के कारण पता नहीं चल सका है। इसकी खबर मिलते ही घर वालों में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मदनपुर सुकरौली गांव निवासी 22 वर्षीय मनोज गांव से सटे मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की पटरी पर बुधवार को दिन में करीब दो बजे शौच करने गया था। युवक नहर के नजदीक पहुंचा तो झाड़ियों में छिपा मगरमच्छ युवक को पानी में खींच ले गया। कुछ दूरी पर काम कर रहे घुठन ने यह देखकर शोर मचाया तो गांव वालों की भीड़ जुट गई।

इसे भी पढ़ें: कुशीनगर में हादसा: बाइक की टक्कर से पत्नी की मौत, पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद पुलिस और वन विभाग की टीम भी पहुंच गई। वन विभाग की टीम ने नहर में जाल से घेरेबंदी कराई और नाव के जरिए युवक की तलाश शुरू की। लेकिन सफलता नहीं मिली। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि मगरमच्छ युवक को निगल गया।

देर शाम तक नहर किनारे लोगों की भीड़ जमी रही और तलाश जारी थी। इस घटना सेे नहर किनारे बसे गांवों में वाले दहशत में आ गए हैं। दरोगा अखिलेश सिंह ने बताया कि नहर में नावाें के जरिए तलाश की जा रही है। अब तक युवक का पता नहीं चल सका है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें