फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खिरकिया पोखरे में दिखा मगरमच्छ, नदी में छोड़ा

Mon, 06 Nov 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
खिरकिया में मिले मगरमच्छ को नारायणी नदी में छोड़ते वन विभाग के कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
- सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे गंंडक नदी में छोड़ा
विज्ञापन




मंसाछापर। खिरकिया से निकली झरही नाले के किनारे रविवार को एक पोखरे में मगरमच्छ दिखा। लोगों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे पकड़कर गंडक नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन


रविवार की शाम खिरकिया स्थित झरही नाले के पास पोखरे में किसी ने मगरमच्छ को देखा। इसकी जानकारी होते ही वहां काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। मगरमच्छ पानी से निकलकर दुर्गा मंदिर की ओर जा रहा था, लेकिन लोगों को देखते ही वह फिर पोखरे में चला गया। मौजूद लोगों ने इसकी वन दरोगा रामध्यान पांडेय को दी। करीब 20 मिनट में वे वन विभाग की टीम के साथ पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा। इसके बाद उसे नारायणी नदी में ले छोड़ दिए। इस संबंध में वन दरोगा रामध्यान पांडेय ने बताया कि पोखरे में मगरमच्छ के होने की सूचना मिली है। उसे नारायणी नदी में छोड़वा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें