फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नहर किनारे शौच कर रहे बुजुर्ग पर मगरमच्छ ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
छितौनी। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत निचलौल वन रेंज क्षेत्र के बुढ़वा जंगल से सटे नहर के तट पर शौच के लिए बैठे बुजुर्ग पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। बुजुर्ग का अंग भंग कर मगरमच्छ नहर में चला गया। परिजनों ने उन्हें निचलौल स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

खड्डा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मदनपुर भेड़ियारी निवासी कन्हैया गौंड (60) शुक्रवार को शौच के लिए गांव के पास बुढ़वा जंगल से सटे होकर बहने वाली नहर तट पर बैठे थे। इसी बीच अचानक नहर से निकले एक मगरमच्छ ने उनपर हमला बोल दिया। अभी वह बचने का प्रयास करते की मगरमच्छ ने उनका अंग भंग कर दिया। बुजुर्ग की चीख सुन गांव के लोग उनके पास गए तो देखा कि वह खून से लथपथ पड़े हैं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज से भी बुजुर्ग को गोरखपुर रेफर कर दिया गया। रेंजर निचलौल सुनील राव का कहना है कि कुछ दिनों पूर्व उस जगह से एक मगरमच्छ को रेस्क्यू कर ताल में छोड़ा गया है। बरसात होने से जीव जंतु फैले हुए हैं। इसलिए नदी या नहर किनारे जाने में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। वहीं, खड्डा रेंजर श्री प्रकाश पांडेय ने बताया कि घटना निचलौल रेंज में हुई है। फिलहाल नदी-नहर में मगरमच्छ आदि दिखाई दें तो लोग सतर्क रहें और वन रेंज को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें