फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में झुलसी महिला की मौत

Mon, 21 Mar 2016 11:31 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
झुलसी महिला की इलाज के दौरान सोमवार को मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुदही। सेवरही थानाक्षेत्र के गौरी जगदीश के पश्चिम टोले में 10 दिन पहले जमीन के विवाद में झुलसी महिला की इलाज के दौरान सोमवार को मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
विज्ञापन


इस मामले में आठ लोगों पर हत्या और बलवा का मुकदमा पुलिस दर्ज कर ली थी। मौत ही खबर लगते ही पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गौरी जगदीश के पश्चिम टोला में नौमी पाल और अनिरुद्ध पाल में काफ ी दिनों से जमीन का विवाद चल रहा था।

12 मार्च को अनिरुद्ध पाल विवादित भूमि पर पक्का निर्माण कराने लगे। नौमी पाल की पत्नी इंदूमती रोकने का प्रयास कीं, लेकिन वे लोग नहीं मानें तो इंदूमती थाने पहुंच कर पुलिस से शिकायत की।

मौके पर एसओ ने पहुंचकर पंचायत कराने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। तय हुआ कि दूसरे दिन जमीन की पैमाइश कराकर पक्का निर्माण कराया जाएगा। इंदूमती का आरोप था कि बिना पैमाइश किए ही दूसरे पक्ष के लोगों ने निर्माण कराना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इंदूमती रोकने का प्रयास कीं तो दूसरे पक्ष के लोगों ने पिटाई की और फिर मिट्टी का तेल गिराकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

घटना के दिन पुलिस ने आनाकानी की लेकिन बात बढ़ जाने के कारण एसपी के हस्तक्षेप के बाद 16 मार्च को आठ लोगाें पर हत्या के प्रयास और बलवा का केस दर्ज किया। इधर, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान सोमवार को इंदूमती की मौत हो गई।


पुलिस एक बार फिर सक्रिय हुई और दयानंद और श्यामबदन पाल को गिरफ्तार कर लिया।  इस संबंध में एसओ सेवरही संजय राय का कहना था कि महिला की मौत की खबर मिली है। दरोगा को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मुकदमा में तब्दील की जाएगी। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें