फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों की सड़क हादसे में मौत

Wed, 09 Mar 2016 11:49 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। दो युवकों के परिवारवालों के लिए मंगलवार का दिन अमंगल बनकर आया। एक ही गांव के दो युवकों की मौत से गांव में मातम छा गया। दोनों युवक एक ही बाइक से गोपालगंज में एक एजेंट से मिलकर घर वापस लौट रहे थे। बुधवार की दोपहर को दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के शंकरपुर घोरठ निवासी अमरेश पुत्र पूर्णवासी गांव के अन्य युवक पीयूष पुत्र चंद्रशेखर को साथ लेकर मंगलवार की दोपहर एक एजेंट से मिलने गोपालगंज गए थे। वह तुर्कपट्टी के अपने एक दोस्त की बाइक ले गए थे।

एजेंट से मिलकर गोपालगंज से वह अपने ससुराल झड़वा पहुंचे। देर शाम खाना खाकर वह गोपालगंज राजमार्ग-28 से वापस अपने घर लौट रहे थे। दोनों बाइक सवार युवक जैसे ही बजरिया गांव के सामने पहुंचे, किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची गोपालगंज पुलिस ने दोनों युवकों को वहां के जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने युवकों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवकों की जेब में मिले मोबाइल से उनके घरवालों को सूचना दी। अमरेश दो बच्चों के पिता थे, जबकि पीयूष अभी स्नातक की पढ़ाई कर रहे थे। उनके पिता विदेश रहते हैं।

अमरेश भी पासपोर्ट के सिलसिले में गोपालगंज गए थे। दोनों घरों सहित गांव में युवकों की मौत से मातम छा गया। बुधवार को एक ही श्मशान में दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें