दुदही बाजार में मोबाइल दुकान की छत तोड़कर चोरी की गई।
- फोटो : अमर उजाला
दुदही। स्थानीय बाजार के रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक मोबाइल के दुकान की एसबेस्टस वाली छत तोड़कर घुसे चोरों ने दुकान में रखे नकदी, लैपटॉप व रिचार्ज कूपन चुुरा लिया। सुबह इसकी जानकारी होने पर दुकानदार ने विशुनपुरा पुलिस को तहरीर दी।
विशुनपुरा थाना क्षेत्र ठाढ़ीभार गांव के इनरपट्टी टोला निवासी शैलेश कुशवाहा ने दुदही बाजार के रेलवे स्टेशन रोड पर मोबाइल की दुकान खोली है। शैलेष के अनुसार मंगलवार की रात आठ बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया। बुधवार को सुबह 10 बजे दुकान खोला तो छत टूटा हुआ था। दुकान में रखा लैपटॉप, 12 हजार नकद, आठ हजार का रिचार्ज कूपन व 15 मोबाइल चोरी हो गया है। एसओ शिव मनोहर का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।