फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े, चार घायल

Sun, 26 Jun 2016 11:50 PM IST
Kushinagar
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कसया थानाक्षेत्र के गांव शाहपुर में सुबह दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई। इसमें एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए कसया सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने एक पक्ष के घायल युवक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


शाहपुर गांव निवासी मनोज गुप्ता(22) पुत्र वकील गुप्ता और गोविंद गुप्ता पुत्र दलसिंगार गुप्ता के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा है। रविवार को दिन के करीब 11 बजे इसी मामले को लेकर दोनों पक्ष कहासुनी के बाद भिड़ गए। मारपीट में एक पक्ष से मनोज गुप्ता तथा दूसरे पक्ष से गोविंद गुप्ता, बेटा शैलेष गुप्ता व पत्नी सूर्यावती देवी घायल हो गईं। घायलों को परिवार के लोग इलाज के लिए सीएचसी कसया लेकर पहुंचे।

डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद मनोज गुप्ता की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में एसओ विनय कुमार पाठक का कहना है कि एक पक्ष से तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें