कस्बे के एक कॉलेज में शुक्रवार को पढ़ने जा रही छात्रा से पड़ोस के ही युवक ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा के शोर करने पर लोग पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। यह शिकायत लेकर छात्रा के पिता आरोपी के घर पहुंचे तो उन्हें तथा परिवार के अन्य लोगों की पिटाई कर दी गई। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार की सुबह खड्डा कस्बा के एक कॉलेज में पढ़ने आ रही छात्रा को एक व्यक्ति सुनसान स्थान पर रोककर छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा ने शोर मचाया तो कुछ लोगों को अपनी तरफ आते देख युवक भाग खड़ा हुआ। पीड़ित छात्रा घर वापस जाकर अपने माता-पिता को आपबीती सुनाई। छात्रा के पिता घटना की शिकायत लेकर पड़ोस में रहने वाले आरोपी युवक के घर गए तो उसके परिवारीजन उनको पीटने लगे। उनको बचाने गई छात्रा, उसकी मां और छोटी बहनों को भी बेरहमी से पीटाई गई। पीड़ित पक्ष चार लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में एसओ खड्डा जितेंद्र यादव ने कहा कि छात्रा के साथ छेड़खानी और मारपीट की तहरीर मिली है। मामले की जांचकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।