फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे का दोस्त बन महिला का चेन झटका

Wed, 07 Feb 2018 12:16 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
thief - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामकोला। कस्बे के एक बैंक से रुपये निकालने आयी बुजुर्ग महिला से सोने की चेन लेकर उचक्का गायब हो गया। उचक्का इस बुजुर्ग महिला से उसके बेटे का दोस्त बनकर मिला और अचानक चेन झटककर भाग गया। घटना सोमवार की बताई जा रही है। महिला का आरोप है कि रामकोला थाने के सामने हुई इस घटना की रिपोर्ट पुलिस नहीं लिख रही है।
विज्ञापन


पकड़ी बांगर गांव की बुजुर्ग महिला लीलावती देवी पत्नी स्व हरिश्चंद्र सोमवार को रामकोला कस्बे के कसया रोड पर स्थित स्टेट बैंक शाखा से रुपया निकालने आयी थी। उसके पति रेलवे में काम करते थे और चार साल पहले उनकी मौत हो गयी थी। लीलावती देवी का पेंशन इसी बैंक में आता है। महिला के अनुसार रुपये लेकर अभी वह थाने के सामने पहुंची थी कि एक युवक उसके पास पहुंचा और मुम्बई में कार्यरत उसके पुत्र का दोस्त बताते हुए हालचाल पूछने लगा। युवक ने महिला को भरोसा दिलाने के लिए अपना मोबाइल निकाला और महिला को बेटे का नंबर डॉयल करने के लिए कहा। महिला ने नंबर डॉयल कर फोन कान से सटाया तब तक अचानक युवक फोन तथा महिला के गले की चेन झपटकर गली के रास्ते भाग निकला। माहिला का आरोप है कि वह इसकी शिकायत लेकर थाने में गई लेकिन वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसकी बात नहीं सुनी।

इस संबंध में एसओ अनिल कुमार का कहना है कि वे थाने में ही थे। न तो ऐसे किसी घटना की सूचना मिली और न ही महिला उनके पास शिकायत लेकर आई थी। फिर भी मामले की जानकारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें