दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गोडरिया के नरायन टोला में रविवार शाम सात बजे के करीब की दीपक गिरने से लगी आग से तीन लोगों के छह झोपड़ियां और उसमें रखा सामान जलकर नष्ट हो गया।
रविवार को शाम बजे के करीब मोतीलाल के घर में दीपक जल रहा था। इसी बीच न जाने कैसे दीपक गिर गया। इससे टाट में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
इसी बीच पड़ोसी नरायन और बंधु के घरों तक आग पहुंच गई। घरों में मौजूद लोग किसी तरह से शोर बचाते हुए बाहर निकले और भाग कर जान बचाई। शोर सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।