पडरौना। बुधवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने पडरौना नगर में पान मसाला की दुकानों पर छापेमारी की। इन दुकानों से जांच के लिए छह नमूना लिया गया। अभिहीत अधिकारी रामअवतार सिंह की अगुवाई में पहुंची टीम ने विभिन्न ब्रांड के पान मसाला, मुरब्बा आदि की जांच की। संदेह के आधार पर कुछ सामानों का नमूना लिया गया। इन्हें जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। जांच टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित, पंकज कुमार कन्नौजिया, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश कुमार , सच्चिदानंद गुप्ता, बृजेश कुमार, अमित कुमार राना आदि शामिल रहे।