फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों को कुपोषण मुक्त करेंगे प्रधान

Mon, 11 Apr 2016 11:26 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवा बाजार। बाल विकास परियोजना की ओर से नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक सभागार में सोमवार को राज्य पोषण मिशन के तहत गांवों से कुपोषण दूर करने के लिए नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


प्रशिक्षण में डीडीओ बीके पाठक ने प्रधानों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की स्वस्थ भारत का सपना तभी पूर्ण होगा। जब देश का प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ होगा। कुपोषण मुक्त भारत के सपने को हम सब मिलकर ही पूरा कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि कुपोषित बच्चाें का समय-समय पर वजन और उन्हें पौष्टिक आहार दिया जाना जरूरी है। इसके अलावा उन परिवारों के घर के पास गंदगी नहीं होनी चाहिए। जिला कार्यक्रम अधिकारी एसके सिंह ने कहा की नवंबर 2014 में पोषण मिशन की स्थापना की गई थी। जिसका उद्देश्य कुपोषित बच्चों को चिन्ह्ति कर कुपोषण मुक्त करना है।
विज्ञापन


सरकार की ओर से कुपोषण दूर करने के लिए गांवों में पोषण युक्त भोजन देने की योजना है। विभाग के प्रशिक्षक अंबरीष कुमार सिंह ने कुपोषण उत्पन्न होने के कारण और रोकथाम के उपाय भी बताए। प्रशिक्षण में बीडीओ कार्तिकेय मिश्र, सीडीपीओ विमल कुमार चौबे ने भी विचार व्यक्त किया। इस मौके पर हरिनारायण गोविंद राव, अरुण चौधरी, संतोष तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें