फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश

Tue, 19 Jan 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। मंगलवार की सुबह खेत में वापस लौट रही गर्भवती महिला को चाकू दिखाकर एक युवक ने दुष्कर्म करने की कोशिश की।
विज्ञापन


महिला के शोर मचाने पर उसका देवर आया तो युवक ने उस पर चाकू से हमला करने की कोशिश की। बाद धमकी देते हुए भाग गया। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दे दी है।


बरवापट्टी थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे राख लेकर घर से कुछ दूर खेत में फेंकने गई थी। वह वहां से वापस घर लौट रही थी।

आरोप है कि उसी दौरान गांव का एक युवक वहां पहुंचा और महिला को खेत में खींच ले गया। युवक ने चाकू दिखाकर दुष्कर्म करने की कोशिश की।

महिला ने शोर मचाया तो थोड़ी दूरी पर खेत में आया उसका देवर वहां पहुंचा। आरोपी ने उसके ऊपर चाकू से प्रहार करना चाहा।

महिला का देवर खेत से बाहर निकलकर शोर मचाने लगा, तभी मौका पाकर आरोपी भाग गया। इस मामले में पुलिस को सूचना दी गई है। एसओ का कहना है कि वह देवरिया में ड्यूटी पर गए हैं, इस लिए उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें