फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार किया

Sat, 20 Feb 2016 11:17 PM IST
kushinagar beauro
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। अक्टूबर में तरयासुजान थानाक्षेत्र के डिबनी बंजरवा में एक शराब व्यवसायी को दौड़ाकर गोली मारकर हत्या करने के एक आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। वह बिहार के गोपालगंज थानाक्षेत्र का निवासी है। एसपी की तरफ से उसे पकड़ने के लिए पांच हजार रुपये इनाम की घोषणा की र्गइ थी। वह इस घटना का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है।
विज्ञापन



एसपी दीपक कुमार भट्ट ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि तरयासुजान थानाक्षेत्र के डिबनी बंजरवा गांव के निवासी हरेंद्र पासी जो पेशे से शराब व्यवसायी थे, 25 अक्टूबर 2015 की शाम को तकरीबन चार बजे गांव के पास ही अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी। एसपी के मुताबिक हत्यारोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से हरेंद्र की पत्नी रिमझिम ने अपनी जानमाल के खतरा की आशंका जताते हुए उन्हें प्रार्थना पत्र दी थी।

चूंकि हत्यारोपी अज्ञात थे, लिहाजा सर्विलांस और स्वॉट टीम को घटना के खुलासे के लिए लगाया गया। कॉल डिटेल और अन्य माध्यम से छानबीन के बाद घटनास्थल से सुरेंद्र सिंह निवासी संगवाडीह देउरवा थाना गोपालपुर, गोपालगंज बिहार का मोबाइल नंबर पाया गया। एसपी के मुताबिक जांच में घटना को अंजाम देने की साजिश हीरा सिंह की पाई गई। जांच में यह बात भी सामने आई कि सुरेंद्र सिंह निवासी संगवाडीह देउरवा के साथ दिनेश राय निवासी कोटनहरवा एवं विकास पांडेय निवासी लोहटी थाना कटेया, जिला गोपालगंज बिहार भी शामिल थे।
विज्ञापन


सुरेन्द्र सिंह के मोबाइल नंबर की सहायता से अन्य आरोपियों के नंबरों की जानकारी हुई। पुलिस उनकी गतिविधियों पर नजर रखी हुई थी। एसपी का कहना था कि इस घटना के प्रमुख साजिशकर्ता हीरा सिंह निवासी संगवाडीह देउरवा थाना गोपालपुर जिला गोपालगंज बिहार पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।


तरयासुजान की पुलिस हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर ही रही थी कि शनिवार को हीरा सिंह, जो बिहार भागने की फिराक में था, तरयासुजान रेलवे स्टेशन से सुबह साढ़े नौ बजे गिरफ्तार कर लिया गया। इस गिरफ्तारी में एसओ तरयासुजान सुजीत कुमार राय, एसआई ब्रजेंद्र पटेल, कांस्टेबल रणजीत कुमार सिंह, जर्नादन यादव और चालक राजेश कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें