फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल लाइन से 12 पेनड्राल गायब

Sat, 02 Jul 2016 11:12 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
अपराध् - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
खड्डा। गोरखपुर - नरकटियागंज रेलखंड के जिस मानव रहित क्रासिंग पर शनिवार को गांव वालों ने मालगाड़ी रोककर धरना दिया, उससे कुछ दूरी पर ही कई जगह पेनड्राल व चाभी आदि गायब होने की जानकारी मिलने पर रेल प्रशासन में खलबली मच गई। बाद में रेलवे के तकनीकी कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर पेनड्राल व चाभी आदि लगाकर रेल ट्रैक सही किया। इस बीच मालगाड़ी व सवारी गाड़ी सहित कुछ ट्रेनें उस पटरी से गुजर चुकी थीं। गनीमत थी कि कोई हादसा नहीं हुआ। 
विज्ञापन


खड्डा रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर सिगनल के समीप शनिवार को मानव रहित समपार पर रेल पटरियों को दोनों तरफ  से दबाए रखने वाले 12 पेनड्राल गायब मिले। इसकी जानकारी होने पर तत्काल स्टेशन मास्टर को सूचना दी गई। जिसके बाद पीडब्लूआई के निर्देश पर तकनीकी कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर पेनड्राल व चाभी आदि लगाकर गड़बड़ी दूर की। पीडब्ल्यूआई निर्मल कुमार ने बताया कि रेल लाइन से कभी - कभी एक - दो पेनड्राल निकल जाते हैं। इसकी देखरेख के लिए रैल ट्रैक पर गैंगमैन काम करते रहते हैं। पेनड्राल और चाभी आदि गायब होने की जानकारी मिलने पर गैंगमैन को मौके पर भेजकर गड़बड़ी दूर करा दी गई। उन्होंने आशंका जताई कि प्रदर्शन में शामिल लोगों में से किसी ने रेल लाइन पर लगे पेनड्राल और चाभी को निकाल लिया हो। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें