फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तरफा प्यार में डाला मांग में सिंदूर

Fri, 26 Jan 2018 12:19 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
CRIME SCENE - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
खड्डा। दूसरे जाति की युवती से एक तरफा मोहब्बत करने वाले मनबढ़ युवक ने बुधवार की शाम को मां के साथ खेत की तरफ जा रही इस युवती की मांग में जबरन सिंदूर लगा दिया। हल्ला होने पर जुटे लोगों ने युवक की पिटाई की। मौका पाकर युवक भाग निकला। घटना की जानकारी होने पर डॉयल 100 टीम गांव पहुंची थी। खड्डा पुलिस को अभी इस मामले से संबंधित तहरीर नहीं मिली है। युवती की कुछ महीने बाद ही शादी होने वाली थी।
विज्ञापन


खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती बुधवार की देर शाम अपनी मां के साथ किसी जरूरी कार्य वश खेत की तरफ गई हुई थी। कहा जा रहा है कि मां अपनी बेटी से थोड़ा आगे बढ़ गई थी। तभी एक युवक पहुंचा और युवती को पकडक़र मांग में जबरन सिंदूर लगा दिया। युवती के शोर मचाने पर मां पहुंची और युवक के इस कृत्य को देखकर हक्का-बक्का रह गई। मां-बेटी का शोर सुनकर गांव के लोग पहुंचे और आरोपी युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया। लोगों ने युवक की पिटाई भी की। परंतु वह किसी तरह से मौका पाकर भाग निकला।

 गांव में इस बात की चर्चा है कि दूसरे जाति का यह युवक कई महीने से युवती के पीछे लगा था। उसके एकतरफा प्यार को युवती इंकार कर चुकी थी। घर वालों ने युवती की शादी तय कर दी थी। इसकी जानकारी होने पर युवक ने इस घटना को अंजाम दिया। गांव के लोगों ने ही घटना की सूचना डॉयल 100 पुलिस को दी। युवती और उसके परिजन इस घटना से बेहद परेशान हैं। लोगो में चर्चा है कि आरोपी युवक क के कुछ लोग मामले को रफा-दफा कराने के लिए प्रयासरत हैं। डॉयल 100 टीम के एसआई अरूण मिश्रा ने बताया कि युवती की मांग में जबरदस्ती सिंदूर डालने की सूचना पर पहुंचकर छानबीन की गई। आरोपी युवक घर छोडक़र गायब हो गया है। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष को दे दी गई है।
विज्ञापन


इस संबंध में खड्डा एसओ संजय कुमार मिश्र ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिली है लेकिन पीड़ित पक्ष की तरफ से अब तक तहरीर नहीं दी गई है। वैसे गांव पर नजर रखी जा रही है। अगर तहरीर मिलती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें