कसया। शुक्रवार को अलग-अलग हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक हादसा फोरलेन के हेतिमपुर तिराहे पर हुआ जबकि दूसरा एनएच 28 बी पर बैरिया के सामने का है।
हेतिमपुर तिराहे पर बाइक और मालवाहक की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार 25 वर्षीय अरविंद मद्धेशिया पुत्र राजकिशोर निवासी पकड़ी वीरभद्र थाना रामपुर कारखाना जिला देवरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। कसया सीएचसी के डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में घायल धर्मेंद्र राजभर को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इसी थाना क्षेत्र के एनएच 28 बी के बैरिया चौराहे पर दो बाइक की टक्कर में जगदंबा देवी पत्नी गोरख शर्मा तथा उनका पुत्र नथुनी शर्मा निवासी ग्राम सुमही थाना पटहेरवा को गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों ने घायलों को कसया सीएचसी पहुंचाया। यहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।